Uncategorized

भूरा देव से शाकंभरी देवी भवन तक बनेंगे दो पुल और सड़क, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत..

सहारनपुर। माता शाकंभरी देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह राहत भरी ख़बर है। शाकंभरी देवी के भवन से लेकर भूरा देव तक 180 मीटर ऐलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। यहां पर सड़क के साथ दो पुलों का निर्माण भी कराया जाएगा। बारिश के दिनों में भी श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए 50 करोड़ रुपये लगभग की विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है।
जिलाधिकारी अलिखेश सिंह ने बुधवार को भूरा देव से लेकर माता शाकंभरी देवी भवन तक बनने वाले पुलों और ऐलिवेटेड रोड स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने साथ सीडीओ विजय कुमार, सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक सतेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह से परियोजना को लेकर विस्तार से बातचीत की। इस दौरान सिंचाई विभाग, वन विभाग और शाकंभरी देवी मंदिर के व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने माता के भवन के आगे से खोल का भी निरीक्षण भी किया। बरसाती पानी से इस खोल में पानी आने से हर बार बाढ़ के हालात बनते है। इस दौरान एसडीएम बेहट दीपक कुमार सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व के निर्देश पर संगठन के अहम सदस्यता अभियान

Rajnitin Singh Rawat

निगम में जैन इण्टर कॉलेज के छात्रों एवं शिक्षकों को निगम व स्मार्ट सिटी की योजनाओं के बारे में जानकारी देती नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज

Rajnitin Singh Rawat

शहर सबके सहयोग से ही बनेगा स्मार्ट : मेयर

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment