Uncategorized

मोदी-योगी ने दुनिया को दिखाया सत्ता सुख के लिए नहीं, सेवा के लिए: गुंबर


महिलाओं की गोद भराई करते नगर विधायक राजीव गंुंबर
प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करना हमारी भावी पीढ़ियों के लिए सुखद: महापौर
सहारनपुर। महापौर डॉ.अजय कुमार ने लोगों से प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना हमारी भावी पीढ़ियों के लिए सुखद और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ देश को विकास के सबसे ऊंचे पायदान पर खड़ा करने के लिए योजनाओं को लेकर आये हैं। उन्होंने कहा कि लोग इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
महापौर वार्ड 21 कपिल विहार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के स्वागत में आये लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। वार्ड 37 के ब्रजेश नगर में संकल्प यात्रा को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने दुनिया को दिखा दिया है कि सत्ता, सुख के लिए नहीं सेवा के लिए है। पहले लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन आज विभिन्न योजनाओं के साथ सरकार आपके द्वार पर आयी है। महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने कहा कि पहले की सरकारों की सोच संकुचित थी। आज देश व प्रदेश को बड़ी और सबके लिए सोच वाला मजबूत नेतृत्व मिला है, उसी का परिणाम है कि प्रदेश में गुंडा और माफिया राज भी खत्म हुआ है और देश विकास के रास्ते पर चलकर दुनिया के बडे़ देशों के साथ खड़ा हुआ है।
भाजपा के महानगर महामंत्री शीतल विश्नोई, पार्षद गौरव कपिल, पार्षद कपिल धीमान, सुनील गुप्ता, शिव कुमार राणा, मंडल अध्यक्ष मनीष सचदेवा, अक्षय वत्स, हरी प्रकाश कसाना, अरुण यादव, अजय भारद्वाज,उमेश कौशिक,गजेंद्र तनेजा व नवनीत जैन आदि ने भी सम्बोधित किया। उक्त दोनों कार्यक्रमों में पीएम स्वनिधि व पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा शिशुओं का अन्न प्राशन भी कराया गया। वार्ड 21 में महापौर डॉ. अजय कुमार ने तथा वार्ड 37 ब्रजेश नगर में नगर विधायक राजीव गुंबर ने उपस्थित लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलायी। कार्यक्रमों का संचालन डॉ. वीरेन्द्र आजम ने किया।

Related posts

सहारनपुर में औद्योगिक कार्यशाला का उद्घाटन करते राज्यमंत्री जसवंत सैनी।

Rajnitin Singh Rawat

दानवीर -सामाजिक शिरोमणि ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी ने वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल आदि गर्म वस्त्र वितरित किए

Rajnitin Singh Rawat

नव फूड कोर्ट एरोमा रिसोर्ट का शुभारंभ

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment