Uncategorized

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पंत विहार स्थित आधार केंद्र का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने आधार सेंटर का किया औचक निरीक्षण
क्षमता के अनुसार ही वितरित करें टोकन

सहारनपुर में आधार सेंटर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पंत विहार स्थित आधार केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी श्री बंसल ने सेंटर संचालक को निर्देश दिए कि आधार सेंटर की क्षमता के अनुसार ही टोकन वितरित किए जाएं जिससे अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क पर भीड़ न हो, इसके लिए पुलिस की व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि संभव हो तो आधार सेवा केन्द्र को पर्याप्त स्थान वाले स्थल पर स्थानान्तरित किया जाए जिससे परिसर के अंदर ही आधार सेवा केन्द्र के साथ आवेदकों के बैठनें एवं लाईन में खड़े होने की व्यवस्था हो। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, सैंटर संचालक, आधार सेवा केन्द्र का स्टाफ एवं आवेदक उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तर भारत के वरिष्ठ हृदय एवं डायबिटीज रोगी विशेषज्ञ डॉ संजीव मिगलानी जी को सहारनपुर का ऐतिहासिक कलैंडर भेंट करते हुए

Rajnitin Singh Rawat

भाषाओं को बचाने के लिए बोलियों को बचाएं: त्रिवेंद्र रावत

Rajnitin Singh Rawat

डा. राघव लंगर को प्रतिनयुक्ति पर केंद्र सरकार ने जलशक्ति मंत्रालय में दी बतौर निदेशक दी जिम्मेदारी

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment