Uncategorized

उत्तराखंड  क्रांति दल  2027 के  चुनाव में सरकार बनाएगी


रुड़की उत्तराखंड  क्रांति दल  2027 के  चुनाव में सरकार बनाएगी। उक्त विचार उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने एक वेंकट हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन  एवं होली मिलन समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए ।
उन्होंने कहा कि आज लोग भाजपा कांग्रेस की नीतियों से परेशान हो चुके है जल जंगल जमीन जवानी की सुरक्षा एवं स्थानीय लोगों को बेहतर प्रशासन देने का सपना जो राज्य आंदोलन कारियो ने देखा था जिसके लिए कुर्बानियां दी थी। वो सपना अधूरा का अधूरा है।
उन्होंने जोर देकर कहा आज भाजपा कांग्रेस दोनों राज्य बनाने का श्रेय लेते है तो वो ध्यान रखे राज्य लोगों के बलिदान से मिला है कोई खैरात में नहीं मिला। आज जनता इस बात को खुलकर बोलने लगी है। जिसका परिणाम आगामी चुनाव में देखने को मिला है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की रीति नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की बात करते हुए कहा कि आज भाजपा कांग्रेस के लोग पहाड़ ओर प्लेन के मुद्दे को हवा देने की बात करते है जबकि उत्तराखंड क्रांति दल का साफ मानना है कि पहाड़ अगर घर है तो मैदानी क्षेत्र आंगन है दोनों मिलकर ही एक अच्छा परिवार बनता है।
इस अवसर पर जिला संयोजक मा0दीपक लाखवान को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मा0दीपक लाखवान ने आनंद राज पनियाला को जिला महामंत्री,आनंद चौधरी, धर्मेंद्र शर्मा,जयभारत रावत को उपाध्यक्ष,अंकित राणा, उदय सिंह चौहान,नरेंद्र रावत को संगठन मंत्री, सतेन्द्र शर्मा को कोषाध्यक्ष ,विमल शर्मा को प्रवक्ता पद पर एवं विपिन चौधरी को खेल प्रकोष्ठ,च पद पर नियुक्त किया गया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में चिन्हित राज्य आंदोलन कारी श्रीमती कमला बमौला, रमेश चंद्र बड़ाकोटी,भुवन चंद पंत आदि को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास,जयप्रकाश उपाध्याय,तराई मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, केंद्रीय महामंत्री राजेश्वरी रावत, गणेश काला आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल उप्रेती ने व संचालन महक सिंह सैनी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उक्रांद के वरिष्ठ नेता शिव कुमार सैनी, दिनेश धीमान एडवोकेट,विजय शर्मा,जसपाल राणा,युवा जिलाध्यक्ष चौ0 सिकंदर पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश शर्मा, राजेंद्र चौधरी,ब्रह्मसिंह धीमान,विपिन मित्तल एडवोकेट,संजीव,विकास लाखवान,प्रशांत द्विवेदी,राजेंद्र नैन,सत्यपाल सिंह राणा,जयचंद सैनी,भोपाल,मांगेराम,आर्यन जैन,ध्रुव शर्मा,विपिन सैनी,रॉब फुरकान,पंकज बुढ़ाकोटि, प्रवेश कुमार जोशी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

वट वृक्ष का सनातन धर्म में महत्व –

Rajnitin Singh Rawat

महापौर व नगरायुक्त ने किया टैक्स सुनवाई दिवस का शुभारंभ

Rajnitin Singh Rawat

एसएसपी ने पुलिस लाईन का किया भ्रमण, सम्बंधितों को दिए दिशा-निर्देश

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment