Uncategorized

सामाजिक सरोकारों के संवाहक एवं पूर्व सेना नायक श्री बलवंत सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन

हमारे परम मित्र वरिष्ठ पत्रकार श्री Arjun Bisht Ghes Wale के पिताजी श्री बलवंत सिंह बिष्ट जी का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। सेना में रहते हुए वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में वह 6 महीने तक चीन में युद्ध बंदी रहे थे। सेना से रिटायर होने के बाद वह लंबे समय तक घेस गांव के प्रधान भी रहे। पिछले कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रहे थे और घर पर ही थे।

अपने प्रधान कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए,जिसका जिक्र करना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है।घेस गांव के लोग और उनके संबंधी एवं मित्रगण उनके आकस्मिक निधन पर क्षुब्ध हैं।
उनकी अंतिम यात्रा 26 मार्च रविवार को सुबह 9:00 बजे सिद्ध विहार (लोअर नथनपुर देहरादून) से हरिद्वार के लिए निकलेगी। पुण्यात्मा अपनी अनंत यात्रा पर चले गए।ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं और उत्तरदायित्व परिवार अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Related posts

दीपावली से पहले शहर को सुंदर सड़कें देंगे: महापौर

Rajnitin Singh Rawat

देश भर महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कल उत्तराखंड क्रांति दल का प्रदर्शन

Rajnitin Singh Rawat

राम मंदिर का ताला कुशल राजनीतिज्ञ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के जीजिविषा से खुला

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment