Uncategorized

महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट के द्वारा पारंपरिक कृष्ण जन्माष्टमी का किया मंचन

दिनांक 7/9/23 को विद्या विहार, कारगी दुर्गा माता मंदिर में महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें उपस्थित सभी मातृशक्ति द्वारा रंगरंग भजन कीर्तन किया। तदपश्चात क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रेनू रौतेला जी द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों को जो कृष्ण राधा के वेश-भूषा में उपस्थित थे। और ‌नृत्य द्वारा कृष्ण की अनेक लीलाओं का प्रदर्शन किया, उनको पुरस्कृत कर सभी देश एवं प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट के द्वारा रंगारंग पारंपरिक कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष श्रीमती रजनी तड़ियाल , मिडिया प्रभारी श्रीमती मीरा लिंगवाल, आरती राणा, अनुराधा भान, कुसुम नौटियाल, सुषमा बिज्जलवान, कपिला सकलानी, एकता गुप्ता, कपिला सकलानी एवं अन्य सम्मानित माता बहनों एवं युवा शक्ति ने अपना योगदान देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related posts

Rajnitin Singh Rawat

इस्कॉन समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ का कार्ड जारी करते महापौर डॉ. अजय कुमार व कुरुक्षेत्र इस्कॉन के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास महाराज

Rajnitin Singh Rawat

निगम शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित: महापौर

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment