Uncategorized

संक्रांति काल का अर्थ है, एक से दूसरे में जाने का समय।

संक्रांति काल का अर्थ है, एक से दूसरे में जाने का समय।
अंग्रेजी में इसे Transition भी कह सकते हैं।
हममें से ज्यादातर लोग हमेशा से 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाते आ रहे हैं। इसलिए हमें इस बार मकर संक्रांति का 15 जनवरी को होना कुछ विचित्र सा लग सकता है,
परंतु अब मकर संक्रांति सन 2081 तक 15 जनवरी को ही होगी।
जैसा कि हम सब जानते हैं कि- सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश (संक्रमण) का दिन “मकर संक्रांति” के रूप में जाना जाता है।
ज्योतिषविदों के अनुसार प्रतिवर्ष इस संक्रमण में 20 मिनट का विलंब होता जाता है। इस प्रकार तीन वर्षों में यह अंतर एक घंटे का हो जाता है तथा 72 वर्षो में यह फर्क पूरे 24 घंटे का हो जाता है।
सायं 4 बजे के बाद संध्याकाल माना जाता है और भारतीय ज्योतिष विज्ञान के अनुसार संध्या काल के बाद सूर्य से सम्बंधित कोई भी गणना उस दिन न करके अगले दिन से की जाती है।
इस हिसाब से वास्तव में मकर संक्रांति सन 2008 से ही 15 जनवरी को हो गई थी लेकिन सूर्यास्त के पहले का समय होने के कारण 14 जनवरी को ही मकर संक्रांत मानते आ रहे थे। सन 2023 में संक्रांति का समय 14 जनवरी की रात्रि को 9:35 का है अर्थात तब सूर्यास्त हो चुका होगा। इसलिए 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाई जाएगी।
वैसे तो 72 वर्षों के काल में संक्रांति चक्र एक दिन बढ़ जाता है।
सन 275 में मकर संक्रांति 21 दिसम्बर को हुआ करती थी जो कि अब सन 2023 आते-आते 15 जनवरी तक आ गयी है।
सन 1935 से सन 2008 तक मकर संक्रांति 14 जनवरी को रही और सन 1935 से पहले 72 साल तक यह 13 जनवरी को रही थी।
संसार के किसी भी एस्ट्रोनॉमी स्टडी संस्था जैसे NASA, ESA या ROSCOSMOS ने, जबकि अनेकों भारतीय वैज्ञानिक वहां काम करते हैं, इन भारतीय गणना का खण्डन नही किया है। हम वास्तव में विश्व गुरु हैं।‌
मकर संक्रांति पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाइयां। दान पूण्य सेवा करते रहें।🙏🏻✍🏻📚

Related posts

देश भर महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कल उत्तराखंड क्रांति दल का प्रदर्शन

Rajnitin Singh Rawat

उत्तराखंड क्रांति दल को सांगठनिक होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा -डी डी पंत

uttarbydaitava

सड़क का निरीक्षण करते मंडलायुक्त डा. लोकेश एम, नगरायुक्त गजल भारद्वाज व अन्य अधिकारीगण

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment