Uncategorized

स्टार पेपर मिल में ऑनसाइट इमरजेंसी प्लान के अंतर्गत क्लोरीन गैस रिसाव एवं फायर नियंत्रण मॉक ड्रिल संपन्न

स्टार पेपर मिल में ऑनसाइट इमरजेंसी प्लान के अंतर्गत क्लोरीन गैस रिसाव एवं फायर नियंत्रण मॉक ड्रिल संपन्न स्थानीय स्टार पेपर मिल सहारनपुर में दिनांक 20-12-2025 को प्रातः 10:30 बजे क्लोरीन गैस रिसाव एवं फायर नियंत्रण की प्रक्रिया के संदर्भ में ऑनसाइट इमरजेंसी प्लान का मॉकड्रिल मुख्य महाप्रबंधक (वर्क्स) श्री आई.जे सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ ।

मिल परिसर के कर्मचारियों एवं निवासियों की संभावित जानमाल की हानि रोकने के लिए प्रशासन से तुरंत सहायता उपलब्ध कराने तथा सुनिश्चित करने के लिए मिल अधिकारी एवं श्रमिक क्लोरीन गैस के रिसाव को प्रभावी ढंग से नियंत्रण करने की घटनाओं को तुरंत किस प्रकार से नियंत्रित कर सकते हैं ।

उपरोक्त उद्देश्य से उक्त योजना के परीक्षण हेतु मॉकड्रिल किया गया । इस मॉक ड्रिल में कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधकगण, कर्मचारी एवं अग्निशमन अधिकारी, नागरिक सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे एवं फायरमैन विभागीय अधिकारी, मेडिकल स्टाफ एंबुलेंस सहित अपने अपने कार्य के प्रति सजग थे। अभ्यास के अंत में मुख्य महाप्रबंधक श्री आई. जे सिंह ने उक्त मॉक ड्रिल को सफल बताया ।

Related posts

योग से आत्म जागरूकता और आत्मविश्वास में होती है बढ़ोतरी जयवीर राणा

uttarbydaitava

महिलाओं की समस्याएं हम नहीं उठायेंगे तो फिर कौन उठाएगा ????

Rajnitin Singh Rawat

नगर निगम के अधिकारियों को सम्बोधित करती नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment