Uncategorized

सहारनपुर के साहित्यकारों के साहित्य का अवलोकन करते मेयर संजीव वालिया

निगम लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं को अध्ययन की सभी सुविधाएं उपलब्ध
-मेयर ने देखी निगम लाइब्रेरी की व्यवस्थाएं
सहारनपुर। मेयर संजीव वालिया ने आज नगर निगम की लाइब्रेरी पहुंच कर वहां व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सहारनपुर के साहित्य का अवलोकन करने के अलावा अध्ययन के लिए आने वाले छात्रों से भी बात की।
मेयर संजीव वालिया ने आज दोपहर नगर निगम परिसर स्थित निगम की लाइब्रेरी पहुंचकर लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध देश लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकारों के साहित्य के साथ ही सहारनपुर के साहित्यकारों के साहित्य का भी अवलोकन किया। साहित्यकार डॉ.वीरेन्द्र आजम ने लाइब्रेरी में साहित्यकारों के साहित्य से उन्हें अवगत कराया। इसके अलावा मेयर वालिया ने प्रतियोगिता के लिए उपयोगी पुस्तकों और पत्रिकाओं का भी अवलोकन किया। मेयर वालिया ने लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं से भी बात की। उन्होंने छात्रों से जानकारी ली कि ई-लाइब्रेरी का वे किस तरह लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें किसी और पुस्तक या अन्य किसी सुविधा की आवश्यकता है तो उसके लिए वह उन्हें तथा स्मार्ट सिटी सीईओ/नगरायुक्त को लिखकर अवगत कराएं।
मेयर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत निगम की लाइब्रेरी को ई-लाइब्रेरी के रुप में विकसित कर अनेक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं। लायब्रेरी की सार्थकता तभी है जब आर्थिक रुप से कमजोर छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिीए लाइब्रेरी में वह सब सुविधाएं मिले जो आर्थिक रुप से समृद्ध छात्रों को घर पर मिलती है।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री: महापौर प्रधानमंत्री गरीबों का दर्द समझते हैं: गुंबर

Rajnitin Singh Rawat

उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति का श्री दिगम्बर सिंह नेगी जी के नेतृत्व में  16 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

uttarbydaitava

संक्रांति काल का अर्थ है, एक से दूसरे में जाने का समय।

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment