Uncategorized

नगर निगम ने किया गांधी पार्क में दीपोत्सव का आयोजन सहारनपुर।

नगर निगम द्वारा आज देर शाम गांधी पार्क में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपोत्सव में नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में गाय के गोबर से निर्मित करीब 10000 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मेयर संजीव वालिया, मंडलायुक्त डॉ लोकेश एम, नगर आयुक्त गजल भारद्वाज, विधायक राजीव गुंबर वह देवेन्द्र निम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया, और इसी के साथ पूरा गांधी पार्क परिसर झिलमिलाते दीपों से जगमगा उठा। अपर नगरायुक्त राजेश यादव व एस के तिवारी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम जेड एस ओ राजीव चौधरी सहित अनेक अधिकारी, पार्षद अंकुर अग्रवाल, पुनीत चौहान,गौरव चौधरी व रमन चौधरी के अतिरिक उमंग और फोर्स के वालंटियर्स तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ वीरेन्द्र आज़म ने किया।

Related posts

देहरादून के अधिवक्ताओं द्वारा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र सिंह रावत जी का किया अभिनंदन

Rajnitin Singh Rawat

एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ.अर्चना द्विवेदी

Rajnitin Singh Rawat

23 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को होगा चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की स्थापना समारोह -रविंद्र मिगलानी

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment