Uncategorized

जरूरत एवं वंचित लोगों का एक मात्र सहारा -दयावती हांसिपटल

सहारनपुर। गत वर्षो की भाती इस वर्ष भी दयावती हास्पिटल में असहाय लोगो को कम्बल वितरित किये गए। दयावती हास्पिटल के निदेशक डॉ संजीव मिगलानी ने बताया कि निर्धन, बेसहारा लोगों की सेवा करना अपने आप में एक अच्छा कर्म है। हर इन्सान को इसके लिए आगे आना चाहिए डॉ मिगलानी ने कहा सर्दी में हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए “अच्छे आहार विहार आचार विचार” से मनुष्य कई बीमारियों से जैसे हृदय, बीपी, डायबिटिज, स्ट्रोक, डिप्रेशन से बच सकता है।

डॉ नैना मिगलानी ने बताया कि निर्धन लोगों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नही है। उन्होने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा है, इस कम्बल वितरण

कार्यक्रम में 70 लोगों को कम्बल बांटे गये। डॉ नैना मिगलानी ने कहा हर संस्था, क्लब और एन.जी.ओ. को इसके लिए आगे आना चाहिए। इस कार्यक्रम में ननीता, पुष्पा, काकी, सरिता, अबुजर, संदीप, कमल, जुनैद आदि स्टाफ का सहयोग रहा ।

इस दौरान राजेन्द्र, पालाराम, माशूक अली, बाला, अनिता सिंह, संजय, बेबी, रामवती, नीतू, कमलेश, शीतल, जमशेद, जावेद, नौशाद, रूपा आदि थे।

Related posts

Rajnitin Singh Rawat

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व के निर्देश पर संगठन के अहम सदस्यता अभियान

Rajnitin Singh Rawat

उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति देहरादून के चुनाव में दिगंबर सिंह नेगी गुट भारी बहुमत से विजयी

uttarbydaitava

Leave a Comment