Uncategorized

अभाक्षम का ऐतिहासिक राष्ट्रीय अधिवेशन मुम्बई में-राघवेंन्द्र सिंह राजू

…. अभाक्षम का ऐतिहासिक राष्ट्रीय अधिवेशन मुम्बई में दिनांक 01.09.2024 को होगा, दिग्गजों का जमावड़ा….. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन और कार्य कारिणी बैठक उत्तर भारतीय संघ सभागार, बांद्रा ईस्ट मुम्बई में किया जा रहा है, जिसमें राजनीतिज्ञ और संगठन के पदाधिकारी गण कृपाशंकर सिंह , पूर्व गृहमंत्री, नारायण राणे, पूर्व मुख्यमंत्री,कुंवर हरिवंश सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष,राघवेन्द्र सिंह राजू राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री,पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड, महाराज भामाशाह मेघराज सिंह , प्रसिद्ध समाज सेवी, भानु प्रताप सिंह, अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान यूनियन,रघुराज प्रताप सिंह, जितेन्द्र सिंह पूर्व सांसद, वीरेंद्र सिंह राठौर,कर्नल बच्चन सिंह राणा आदि दिग्गजों की उपस्थिति रहेगी, इसमें संगठन की वार्षिक पत्रिका का विमोचन और प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।साथ ही समाज हित के 11प्रस्ताव भी पारित किये जायेंगे। संगठन की सफलता के लिए मुख्यमंत्री उ.प्र.योगी आदित्य नाथ, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आदि का सद्भावना संदेश भी प्राप्त हो चुका है। उक्त आशय की सूचना प्रदेश अध्यक्ष जय गोविन्द सिंह ने दी और कहा कि उनके नेतृत्व में एक दर्जन प्रतिनिधि दिनांक 30.09.2024 को मुम्बई रवाना होंगे। कार्यक्रम आयोजक गण ओ.पी.सिंह , सुखवीर सिंह भदौरिया,अमर बहादुर सिंह, रीतेश सिंह ने अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

Related posts

प्रधानमंत्री ने सबके विकास की योजनाएं दी: महापौर

Rajnitin Singh Rawat

मेयर ने किया एबीसी सेंटर का निरीक्षण

Rajnitin Singh Rawat

जनमंच में छड़ी पूजन करते महापौर डॉ.अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गंुबर, मेला चेयरमैन चौधरी वीरसैन सिद्धू व अन्य

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment