Uncategorized

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार एवं अभिनेता घनानंद उर्फ घन्ना भाई का आकस्मिक निधन

नहीं रहे घन्ना भाई…
उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार एवं अभिनेता घनानंद उर्फ घन्ना भाई के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनका जाना उत्तराखंड की कला, संस्कृति और हास्य मंच के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपने विशिष्ट अंदाज, सहज हास्य और बेहतरीन अभिनय से उन्होंने लाखों दिलों में जगह बनाई थी। वे न केवल एक उत्कृष्ट कलाकार थे, बल्कि एक बेहद सरल, विनम्र और हृदयस्पर्शी व्यक्तित्व के धनी भी थे। उनकी प्रस्तुतियों ने हमें हंसाया भी और जीवन के गहरे संदेश भी दिए। उनकी कमी हमेशा खलेगी, लेकिन उनकी यादें, उनकी प्रस्तुतियाँ और उनका योगदान हमें सदा प्रेरित करता रहेगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार, प्रशंसकों एवं चाहने वालों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

विनम्र श्रद्धांजलि🙏

Related posts

उत्तराखंड क्रांति दल का हल्द्वानी में दो दिवसीय केन्द्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन हुआ सम्पन्न

Rajnitin Singh Rawat

सहारनपुर के साहित्यकारों के साहित्य का अवलोकन करते मेयर संजीव वालिया

Rajnitin Singh Rawat

महत्वपूर्ण सूचना – नगर विधायक सहारनपुर

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment