Uncategorized

देवभूमी में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना मन को विचलित कर देने वाली घटना है-किरन रावत

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड में मासूम बच्चियों पर हो रहे अपराधों के विरोध में ज्ञापन प्रेषित किया गया l किरन रावत ने कहा नैनीताल जिले में एक मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है यह अत्यंत खेद जनक और मन को विचलित कर देने वाली घटना है l देवभूमि में इस प्रकार की घटनाओं का बढ़ना अत्यंत चिंताजनक विषय है l इस प्रकार के अपराधों को बढ़ने से रोकने के लिए हम सबको मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे l जहां एक और अपराधी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार को न्यायालय में मजबूत पैरवी करनी चाहिए वही उत्तराखंड क्रांति दल का मानना है कि पीड़ित बच्ची के जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है l उत्तराखंड क्रांति दल सुझाव करता है कि नैनीताल की बालिका एवं टिहरी में मृत पाई गई बालिका की परिवार जनों को राहत राशि के रूप में सरकार की ओर से 50 _50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए एवं बालिका को प्रदेश के सबसे बड़े स्कूल में दाखिला दिलवाकर पढ़ना सुनिश्चित किया जाए l इससे समाज में परिवर्तन आएगा l प्रायः देखा गया है कि दो दिन धरने प्रदर्शन के बाद पीड़ित परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में गिरावट आनी शुरू हो जाती है l आगे किरण ने कहा कि UCC के प्रावधान लिव रिलेशनशिप के भी दुष्प्रभाव सामने आने लगे हैं जो की अत्यंत चिंतनीय विषय है l इस प्रकार के प्रावधानों से समाज में गंभीर अपराधों की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा सरकार को तत्काल इस पर पुनर्विचार कर इसे रद्द करना चाहिए l आगे केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत ने कहा टिहरी गढ़वाल के एक गांव की बालिका का अचानक गायब हो जाना तथा काफी दिनों बाद उसका मृत शरीर झाड़ियां से बरामद होना भी संदेह पैदा करता है कि देवभूमि उत्तराखंड में अब बालिकाएं सुरक्षित नहीं रही सरकार को तत्काल जांच बैठा कर अपराधी को पकड़ कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें अन्यथा उत्तराखंड क्रांति दल पूरे प्रदेश में आंदोलन करने के लिए विवश होगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी l ज्ञापन में केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ,शांति प्रसाद भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, मनीष रावत, कौशल कुमार, सुमित डंगवाल , जितेंद्र सिंह ,ललित कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Uttrakhand_krantidal

jaago_uttrakhand

l

Related posts

मानवीय मूल्यों के संवाहक -ठाकुर सुंदर सिंह चौहान

Rajnitin Singh Rawat

अभाक्षम का ऐतिहासिक राष्ट्रीय अधिवेशन मुम्बई में-राघवेंन्द्र सिंह राजू

Rajnitin Singh Rawat

उत्तराखंड के सामाजिक नक्षत्र कुंजबिहारी नेगी जी का निधन

uttarbydaitava

Leave a Comment