Uncategorized

अंकिता भंडारी हत्याकांड केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं का कोटद्वार में सम्मान समारोह..

दिनांक 6 जून 2025 को उत्तराखण्ड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा द्वारा संगठन के कार्यालय,पद्‌मपुर सुखरो, निकट कान्वेन्ट स्कूल,कोटद्वार में अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड केस की पैरवी कर रहे रहे अधिवक्ताओं को (न्याय की देवी) स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,जिसमें सर्वश्री केस के विशेष लोक अभियोजक,वरिष्ठ अधिवक्ता अवनीश नेगी,केस के मुख्य पैरोकार पत्रकार-अधिवक्ता,उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी,बार एसोसिएशन कोटद्वार के पूर्व अध्यक्ष,अजय पन्त,वरिष्ठ पत्रकार-अधिवक्ता राजीव गौड़,युवा अधिवक्ता अमृतांशु बड़थ्वाल,वरिष्ठ अधिवक्ता सरिता रानी,राज्य आंदोलन के दौरान 1994 में हुये रामपुर तिराहा/मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों की कोर्ट में पैरवी कर रहे नैनीताल हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रमन शाह जी शामिल हैं।सभी सम्मानित अधिवक्ताओं को संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर जी का चित्र भी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।सभी वक्ताओं के द्वारा अंकिता भण्ड‌ारी केस के सम्बन्ध में अपने विचार रखे गये और कहा गया कि मुक़दमे को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी मजबूती से लड़ा जायेगा
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी महेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया।

Related posts

श्री गुग्घा म्हाड़ी सुधार सभा के पदाधिकारियों ने म्हाड़ी स्थल पर मूलभूत सुविधाएं देने की मांग

Rajnitin Singh Rawat

नगर पंचायत अध्यक्ष जीतेन्द्र चौहान जी खिलाड़ी बालिका को किया सम्मानित

Rajnitin Singh Rawat

मेला चेयरमैन- पार्षद मनोज प्रजापति का मेला गुघाल को सफल बनाने का आह्वान

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment