Uncategorized

नगर निगम ने किया गांधी पार्क में दीपोत्सव का आयोजन सहारनपुर।

नगर निगम द्वारा आज देर शाम गांधी पार्क में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपोत्सव में नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में गाय के गोबर से निर्मित करीब 10000 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मेयर संजीव वालिया, मंडलायुक्त डॉ लोकेश एम, नगर आयुक्त गजल भारद्वाज, विधायक राजीव गुंबर वह देवेन्द्र निम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया, और इसी के साथ पूरा गांधी पार्क परिसर झिलमिलाते दीपों से जगमगा उठा। अपर नगरायुक्त राजेश यादव व एस के तिवारी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम जेड एस ओ राजीव चौधरी सहित अनेक अधिकारी, पार्षद अंकुर अग्रवाल, पुनीत चौहान,गौरव चौधरी व रमन चौधरी के अतिरिक उमंग और फोर्स के वालंटियर्स तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ वीरेन्द्र आज़म ने किया।

Related posts

कचहरी पुल के पास निर्माणाधीन फूड कोर्ट का निरीक्षण करते मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम,वीसी आशीष कुमारव नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज तथा अन्य अधिकारी

Rajnitin Singh Rawat

महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू रौतेला जी के नेतृत्व में क्षेत्र के विधायक श्री विनोद चमोली को जनसमस्याओं से अवगत करा सौंपा ज्ञापन

Rajnitin Singh Rawat

ईमानदार -कुशल प्रशासक सविन बंसल होंगे देहरादून के जिलाधिकारी

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment