Uncategorized

विस उपचुनाव की तैयारी मे जुटे पार्टी कार्यकर्ता: अखिलेश यादव

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्र्रसैन ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर आगामी विधान सभा उपचुनाव व पार्टी के सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की। इस दौरान श्री यादव ने आगामी विधान सभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसैन से सहारनपुर जिले मे पार्टी संगठन व सदस्यता अभियान के बारे मे जानकारी ली तथा सहारनपुर मंडल के अन्तर्गत आने वाली मीरापुर विधान सभा सीट के उपचुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। श्री यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी पीडीए अभियान के तहत पिछडो, दलितों के अल्पसंख्पकों को पार्टी की सदस्यता दिलानेने का काम करे ताकि केन्द्र व उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया किया जा सके उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबन्धन ने एक नया इतिहास रचा है। उसी प्रकार विधानसभा चुनाव में सपा के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश मे इंडिया गठबन्धन की सरकार बनेगी।

Related posts

-भारत के स्वतंत्रता संग्राम की शहीद भगत सिंह की दीदी एक क्रांतिकारी महिला -सुशीला दीदी

Rajnitin Singh Rawat

उत्तराखंड की पैरा-एथलीट अमीषा रावत पैरालंपिक पेरिस 2024 में महिला शॉट पुट एफ46 श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Rajnitin Singh Rawat

मेला गुघाल में ‘देवभूमि सांस्कृतिक गीत संध्या’ का आयोजन

Rajnitin Singh Rawat

Leave a Comment